{"_id":"6939c85dae4a67ab5309c0b0","slug":"inflation-adds-to-hot-spicesvegetables-taste-bland-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133421-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गरम मसालों पर महंगाई का तड़का...सब्जियों का स्वाद फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गरम मसालों पर महंगाई का तड़का...सब्जियों का स्वाद फीका
Thu, 11 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर रखा मसाला- संवाद
सर्दी के साथ ही गरम मसालों के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले करीब दो महीने में छोटी इलायची के दाम में 1200 और बड़ी इलायची में 800 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। वहीं अन्य मसाले में 50 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
सहालग के बाद अब सर्दी बढ़ जाने से न सिर्फ सब्जियों के दामों में तेजी आई है, बल्कि गरम मसाले भी महंगे हुए हैं। अक्तूबर में जो छोटी इलायची 2400 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वही अब 3600 रुपये किलो की दर से मिल रही है। बड़ी इलायची 700 से 2500 रुपये, जायफल 1800 से 2200 रुपये, लौंग 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
इसी तरह जीरा, काली मिर्च, दालचीनी, जावित्री, कावाचीनी और गोल मिर्च के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। अचानक गरम मसाला के दाम में तेजी से महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। महिलाएं किचन में सोच समझकर गरम मसाले का उपयोग कर रहीं हैं।
विज्ञापन
गृहिणी संध्या जायसवाल, माधुरी मिश्रा और अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि मसालों के दाम बढ़ने के बाद किचन में हरी धनिया का उपयोग बढ़ गया है। इससे मसाले की कमी का अहसास नहीं होता। करारी के दुकानदार अंकित गुप्ता ने बताया कि दुकानों पर ग्राहक मसाले का दाम पूछते हैं लेकिन खरीदारी सोच समझकर करते हैं।
मंझनपुर, पश्चिम शरीरा, करारी, भरवारी, सरायआकिल, सिराथू सहित विभिन्न बाजारों में मसालों के दाम अलग-अलग हैं। मंझनपुर के विक्रेता कपिल देव अग्रहरि ने बताया कि गरम मसालों की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके बाद भी ग्राहक मसाले की पैकिंग करवा रहे हैं।
मसालों के दाम
मसाला तीन माह पूर्व- अब
जीरा 250 300
दालचीनी 500 600
काबा चीनी 2200 2400
दाल चीनी 500 600
छोटी इलायची 2400 3600
बड़ी इलायची 1200 1800
हल्दी 150 220
धनिया 100 120
मेथी 80 120
जावित्री 1600 1800
मिर्च 160 200
नोटः दुकानदार के अनुसार प्रति किलो रुपये में है।