{"_id":"5990ad5e4f1c1b85338b48f3","slug":"indrajeet-saroj-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रजीत के समर्थन में लखनऊ पहुंचे हजारों समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रजीत के समर्थन में लखनऊ पहुंचे हजारों समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ में बैठक की थी। इसमें शामिल होने के लिए जिले से हजारों समर्थक लखनऊ पहुंचे। शनिवार शाम से ही समर्थकों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया था।
रविवार को पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। बसपा से निकाले जाने के बाद समर्थकों के साथ उनकी यह पहली बैठक थी। जिले के बसपा नेताओं व अन्य राजनीतिक दलों की निगाह जिले से जाने वाले समर्थकों पर टिकी थी। शनिवार शाम से ही समर्थकों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना होने लगा था। पूर्व मंत्री के चहेतों ने अपनी ताकत दिखाने की भरपूर कोशिश की। रविवार सुबह भी बड़ी तादाद में लोग गए। वहां इंद्रजीत सरोज ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। साथ ही उनका विचार जाना। बैठक में बसपा के कई पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों के भी शामिल होने की चर्चा है। वहां से लौटे समर्थकों ने बताया कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है कि वह किस पार्टी में जाएंगे अथवा नई पार्टी बनाएंगे, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वह उनके साथ ही रहेंगे।