फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Indignation at having to buy rice

धान की खरीद न होने पर भड़के

Fri, 05 Dec 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Indignation at having to buy rice
मंझनपुर। धान खरीद नहीं होने और सूखी पड़ीं नहरों को लेकर समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हुंकार भरी। मंझनपुर में सड़क पर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का भी घेराव किया। करीब दो घंटे तक जिलाधिकारी कार्यालय के सामने गरजते रहे कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। हफ्तेभर में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धान खरीद ठप होने, सूखी नहरें, बिजली की अंधाधुंध कटौती आदि समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को समर्थ किसान पार्टी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी के साथ नारेबाजी करते मंझनपुर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अफसरों पर किसानों की अनदेखी का इल्जाम लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का भी घेराव किया। आरोप लगाया कि धान खरीद, नहरों में टेल तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कई बार डीएम समेत सभी अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में भी डीएम, एसडीएम सभी को किसानों की इन समस्याओं से अवगत कराया गया। आरोप है कि इसके बाद भी किसी भी समस्या का समाधान कराने में किसी भी अधिकारी ने तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई। करीब दो घंटे तक कलेक्ट्रेट के सामने हुंकार भरने वाले कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।
इसमें जिले के सभी क्रयकेंद्रों पर तत्काल धान की खरीद शुरू कराने, सभी नहरों में टेल तक पानी उपलब्ध कराने, खाद-बीज की दुकानों की अभियान चलाकर जांच कराने और नकली खाद, बीज बेचने वालों पर एफआईआर आदि मांगें शामिल रही।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेताया कि पांच दिन में सभी मांगें पूरी नहीं की गई, तो कलेक्ट्रेट पूरे जिले में आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बाबूभाई, बसंत सोनी, मोहम्मद इलियास, नूर मोहम्मद, प्रदीप चौधरी, जावेद हुसैन, अखिलेश कुमार, मोहम्मद सागिर, राजू सिंह, शिवशंकर केसरवानी, रामू कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed