फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inderjit Saroj said: BJP sees only the leaders of opposition parties as corrupt, the end time of BJP is near.

इंद्रजीत सरोज बोले : भाजपा को सिर्फ विपक्षी दलों के नेता ही दिखते हैं भ्रष्ट, बीजेपी सरकार का अंत समय नजदीक

Sat, 30 Mar 2024 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि असल में जो भ्रष्टाचारी हैं वह भाजपा में ही हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई का डर दिखा रही है। अब यह हथकंडा ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। जनता ने 2024 में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
Inderjit Saroj said: BJP sees only the leaders of opposition parties as corrupt, the end time of BJP is near.
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर के सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सरोज ने कहा कि भाजपा में जाने के बाद सारे भ्रष्टाचारी बेदाग हो जाते हैं। जब तक वह विपक्ष में रहते हैं तब तक वह भ्रष्ट होते हैं। भाजपा में जाते ही उनके दाग धुल जाते हैं। इंद्रजीत सिराथू में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असल में जो भ्रष्टाचारी हैं वह भाजपा में ही हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई का डर दिखा रही है। अब यह हथकंडा ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। जनता ने 2024 में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने कई बार तबीयत खराब होने और जहर देने की शिकायत की लेकिन सरकार ने जांच नहीं कराई। मुख्तार को जेल में पूरी सुरक्षा नहीं दी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत सरकार की नाकामी है। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आने के बाद असली भ्रष्टाचारियों के कारनामे उजागर किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed