फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Independence Day celebrated with great pomp in Kaushambi

कौशाम्बी में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with great pomp in Kaushambi
Independence Day celebrated with great pomp in Kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद निकाली गई प्रभात फेरी, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले भर में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, अर्ध सरकारी इमारतों, स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस लाइन में एसपी प्रदीप गुप्ता और विकास भवन में सीडीओ इंद्रसेन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जंग-ए-आजादी के अमर शहीदों को याद किया गया।
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद सम्राट उदयन सभागार में म्योहर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गिरजाशंकर की विधवा बेलपती को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि अनेकता में एकता हमारी विशेषता है। कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। डीएम ने लोगों बालिका सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने जल संचयन, पौधरोपण के लिए आगे बढ़कर लोगों के प्रेरित करने कोकहा। इस अवसर पर जल शक्ति अभियान के लिए जनपद के नोडल अधिकारी विकल्प भरद्वाज, एडीएम मनोज के अलावा कलक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही हयातुुल्ला चतुुर्वेदी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

मूरतगंज इलाके के सभी सरकारी दफ्तरों एवं शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विश्वनाथ प्रसाद पीजी भिखनापुर में प्रबंधक रामबाबू केसरवानी, गया प्रसाद केसरवानी मेमोरियल इंटर कालेज शेरगढ़ में प्रबंधक रविकांत केसरवानी, एसएस इंटर कॉलेज सिकंदरपुर बजहा में प्रबंधक अंजनी त्रिपाठी, नूर रजा मेमोरियल इंटर कॉलेज मूरतगंज में प्रबंधक हाजी मो. इब्राहिम, पीएचसी मूरतगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने एसएन कॉन्वेंट स्कूल भरवारी में प्रबंधक मो. नौशाद अहमद ने विकासखंड कार्यालय मूरतगंज में ब्लाक प्रमुख मो.सऊद ने झंडा रोहण किया। इसी तरह से लोहरा गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रधान पति मक़सूद अहमद ने, मदरहसा गौसिया हबीबिया दारुल उलूम मूरतगंज में प्रबंधक हाफिज़ शरीफ़ अहमद ने, मदरसा नूर रजा निस्वां स्कूल मूरतगंज में मौलाना मो. नसीम एहसानी ने झंडारोहण किया। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लॉक स्थित सरकारी कार्यालयों से लेकर गांवों तक गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह, सीएचसी बारा अधीक्षक अरुण आर्या, बीआरसी में एबीएसए जगत नारायण पटेल, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ शिव कुमार मिश्र, प्राइमरी स्कूल पाली उपरहार में कृष्ण चंद्र सिंह, नौहाई में लाल सिंह, हसनपुर में बीरेंद्र सिंह, मुस्तफाबाद संकुल में प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, कौशाम्बी इंटर कॉलेज में ज्ञान सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विकासखंड कौशाम्बी के म्योहर समेत सभी परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही डिग्री कॉलेजो में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। एक्सेस आईटीआई में प्रबंधक अनुग्रह नारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया । मां भगवती देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक अनंतराम दुबे ने झंडारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुष्पा देवी महाविद्यालय में प्रबंधक ब्रितेंद्र पांडेय ने, केशव देवी पब्लिक स्कूल म्योहर में प्रबंधक एसएस सिंह ने ध्वजारोहण किया। पूमावि बड़े तालाब म्योहर में ज्ञान सिंह, प्राइमरी स्कूल में मनोज चौरसिया, पूमावि अर्कामहाबीर बाबा में मोहनलाल, बंधुरी रसुलीपुर में अवतंश सिंह, पूमावि बंधवा में अंशुमान सिंह, इच्छू का पूरा में चंद्र प्रकाश, फदिलाबाद में शिवसिंह ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed