{"_id":"632c72884eabd75dbc1aaff3","slug":"indecent-remarks-on-social-media-on-the-death-of-comedian-raju-srivastava-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी : कमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत पर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी : कमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत पर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
Thu, 22 Sep 2022 08:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:04 PM IST
सार
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली के फेसबुक अकाउंट से हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद अभद्र टिप्पणी की गई है। दिवंगत अभिनेता को नफरत फैलाने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
raju srivastava
- फोटो : social media
विस्तार
कमेडियन व भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की है। पोस्ट में दिवंगत अभिनेता के बारे में तमाम तरह की बातें लिखी गई हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली के फेसबुक अकाउंट से हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद अभद्र टिप्पणी की गई है। दिवंगत अभिनेता को नफरत फैलाने वाला बताया गया है। इसकी जानकारी होने पर कौशाम्बी पुलिस मामले में संजीदा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस के ट्विटर अकाउंट के हवाले से बताया गया प्रकरण संज्ञान में ले लिया गया है। मामले में पिपरी कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन