{"_id":"66552e4d0edf54f10f098177","slug":"indecent-remarks-on-pm-cm-case-against-headmistress-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112133-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी, प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी, प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा
Tue, 28 May 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 28 May 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल करना एक प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को महंगा पड़ गया। बीईओ ने आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कोखराज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। साथ ही बीएसए ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया।
सिराथू ब्लाॅक के रूप नारायनपुर सैलाबी प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका वर्षा देवी धार्मिक ग्रंथों, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल कर रही थी। इसकी जानकारी होने पर बीएसए ने एबीएसए सिराथू को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर एबीएसए ने रविवार को कोखराज कोतवाली में वर्षा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
इसके अलावा 15 मई को एबीएसए के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका ड्यूटी से गैरहाजिर मिली थी। विद्यालय की रसोई में भी गंदगी मिली थी। जांच में मेन्यू के मुताबिक मध्यान्ह भोजन नहीं वितरित किए जाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
निरीक्षण के समय स्कूल में मात्र 15 बच्चे उपस्थित थे। जबकि एमडीएम पंजिका में रोजाना 50 से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। एबीएसए की रिपोर्ट पर सोमवार को बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने आरोपी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।