फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   incroachment on the road

अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़क, जाम के झाम से जूझ रहे लोग

Sat, 24 Nov 2018 12:30 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Sat, 24 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला मुख्यालय में सड़क की पटरियाें पर दुकानदारों, फुटपाथियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे सड़क सिकुड़ गई है। चौराहे से तहसील जाने वाले मार्ग की सड़क सकरी होने के कारण शाम को रोजाना जाम लग जाता है। सोमवार और शुक्रवार को तो स्थिति और जटिल हो जाती है।
विज्ञापन


 जिला मुख्यालय होने के कारण मंझनपुर में चौराहे से तहसील को जाने वाली सड़क ज्यादा व्यस्त रहती है। पर, समस्या ये है कि इस मार्ग पर रोजाना तगड़ा जाम लगता है। दरअसल चौराहे के मुहाने पर ठेला वाले और फुटपाथी अपनी-अपनी दुकान लगा लेते हैं। काली सड़क से सटाकर लगने वाली दुकानों के कारण चौराहे पर सड़क काफी संकरी हो जाती है। चंद कदम आगे बढ़ते ही दुकानदार अपने-अपने दुकान का समान पटरी तक फैला देते हैं। ऐसे में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क सिकुड़कर संकरी हो जाती है।
विज्ञापन


नतीजतन जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। सर्वाधिक परेशानी सोमवार और शुक्रवार को होती है। बाजार वाले इन दिनों में दोपहर दो बजे के बाद ही चौराहे से तहसील घुसने में घंटे-घंटे भर का समय लग जाता है। नागरिकों का कहना है कि सबकुछ नजरों के सामने होने के बावजूद प्रशासनिक अफसर समस्या से बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed