{"_id":"665cec8be3cc0e7f0c08f2f4","slug":"increased-electricity-consumption-became-a-problem-nine-transformers-blew-up-in-20-days-due-to-overload-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-112355-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिजली की बढ़ी खपत बनी मुसीबत, ओवरलोड से 20 दिन में फुंके नौ ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिजली की बढ़ी खपत बनी मुसीबत, ओवरलोड से 20 दिन में फुंके नौ ट्रांसफाॅर्मर
Mon, 03 Jun 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ी खपत का बोझ ट्रांसफाॅर्मर झेल नहीं पा रहे हैं। ओवरलोडिंग के चलते ही 20 दिनों में नौ ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। कुछ गांवों में तो बदले गए ट्रांसफाॅर्मर भी ज्यादा दिन चल न सके। कई बार इन्हें बदलवाना पड़ा। ट्रांसफाॅर्मरों की ओवरलोडिंग की यह समस्या उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है।
विद्युत उपकेंद्र पुरखास से तिल्हापुर, मोहम्मदाबाद और बकोढ़ा फीडर निकले हैं। तीनों फीडरों से क्षेत्र के करीब 46 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। इधर, बीते 20 दिनों से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इससे राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर, एसी का अधिकाधिक प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ने से लाइनों और ट्रांसफाॅर्मरों का लोड भी बढ़ गया है। नतीजन, कहीं लोग लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं तो कहीं ट्रिपिंग से जूझ रहे हैं। ट्रांसफार्मर भी साथ नहीं दे पा रहे हैं। बीते 20 दिन के अंदर नौ गांवों में ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। हालांकि, अफसरों ने निर्धारित समय 48 घंटे के अंदर ही ट्रांसफाॅर्मर बदलवा दिए, लेकिन कई जगह लगाए गए दूसरे ट्रांसफाॅर्मर भी चल नहीं सके। यह समस्या उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बिजली के साथ पानी की दिक्कत भी झेलनी पड़ती है। विभाग इसका कोई हल नहीं निकाल पा रहा है। अफसरों को इंतजार है तो सिर्फ गर्मी कम होने का, ताकि लोड घट सके।
-- -- -- -- -- -- -
इन गांवों के फुंक चुके हैं ट्रांसफार्मर
सुरसेनी, पुरखास, जलालपुर जवाहरगंज, जवई में 63-63 केवीए, तिल्हापुर, बेनपुर, मल्हीपुर में 25-25 केवीए, युसुफपुर में 10 केवीए, मिन्हाजपुर में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। इनमें से जवई गांव का ट्रांसफार्मर 10 दिन में तीन बार, जलालपुर जवाहरगंज का चार दिन में दो बार फुंका। इसके अलावा पनारागोपालपुर गांव के 100 केवीए और मुस्तफाबाद में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में भी कुछ खराबी आई थी, जिसे उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने जाकर ठीक कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
गर्मी में बिजली की खपत ज्यादा होने से ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है। ओवरलोडिंग और बढ़े हुए तापमान की वजह से ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर जल जा रहे हैं। जैसे ही कहीं से भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिलती है, वैसे ही उन्हें बदलवाने का प्रयास किया जाता है।
मो. शफीक, जेई, विद्युत उपकेंद्र पुरखास
-- -- -- -- -- -- -- --
बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने छीना भरवारी वासियों का चैन-सुकून
फोटो- 4
भरवारी। भरवारी उपकेंद्र के मेहता फीडर और टाउन फीडर से कस्बे को बिजली मिलती है। पिछले कई दिनों से इन दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। शनिवार की रात एनडी कॉलोनी व नई बाजार इलाके की बत्ती गुल हो गई। कई घंटे लोग अंधेरे में रहे। केशव नगर के सोनू सेन ने कहा कि भीषण गर्मी में हाल बेहाल है। बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है। नई बाजार के राजेश अग्रहरि ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग के चलते एसी नहीं चल पा रहा है। एसी कमरे को पूरी तरह ठंडा भी नहीं कर पाती कि बिजली फिर कट जाती है। यही क्रम अमूमन पूरे दिन चलता रहता है। उधर, अवर अभियंता नन्हेलाल यादव का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर गर्म हो जाते हैं। उन्हें ठंडा करने के लिए ट्रिपिंग होती है। कहीं फाॅल्ट भी आए तो उसे बनाने में 10 से 15 मिनट लग जाते हैं।