फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Income certificate was issued twice in three days, annual income decreased by four thousand

Kaushambi News: तीन दिन में दो बार जारी हो गया आय प्रमाण पत्र, चार हजार घटी वार्षिक आमदनी

Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Income certificate was issued twice in three days, annual income decreased by four thousand
एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह के सामने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में नौकरी पाने के लिए आय प्रमाणपत्र में खेल का अजीब प्रकरण आया। उन्होंने साक्ष्य समेत बताया कि रामसहायपुर गांव में आंगनबाड़ी की भर्ती में एक महिला का तीन दिन में दो बार आय प्रमाणपत्र जारी हुआ। इसमें उनकी आय चार हजार रुपये कम हो गई।
विज्ञापन

राम सहायपुर के करुणेश पांडेय ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव की आरती देवी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चयन हुआ है। उन्होंने आय प्रमाणपत्र में खेल किया है। साक्ष्य देते हुए कहा कि आरती का तीन दिन में दो बार आय प्रमाण पत्र जारी हुआ है। इसी प्रकार नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड- 5 की सरिता देवी ने भी आंगनबाड़ी की भर्ती में प्रमाण पत्र में गडबड़ी कर चयन का आरोप लगाया है। एडीएम ने इन प्रमाणपत्रों की जांच का निर्देश एसडीएम को दिया है।
विज्ञापन

प्लॉट समेत मकान पर कब्जा करने का लगाया आरोप
चायल। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी राजेश कुमार और तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से आईं। अधिकारियों ने मौके पर 31 शिकायतों में से एक का निस्तारण कर दिया गया। पिपरी कोतवाली के औधन गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने पेरई ग्राम सभा में अपनी पत्नी अरुणा देवी के नाम प्लाॅट खरीदा था। उसमें एक कमरा भी बनाया। बाकी भूमि खाली पड़ी है। आरोप है कि गांव का ही दबंग परिवार उस भूमि पर जबरन मवेशियों को बांधता है। एएसपी ने पिपरी पुलिस को हल्का लेखपाल संग मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी प्रकार मंझनपुर में आयोजित तहसील दिवस में अलग-अलग प्रकरण के 36 मामले आए। इनमें से तीन का निस्तरण कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
नई समिति को दे दिया यमुना आखेट पट्टा, विरोध



मत्स्य विभाग पर नियमों को दरकिनार कर नई समिति को आखेट का पट्टा देने का आरोप है। दलेलागंज व छोटा गढ़वा गांव की समितियों से जुड़े लोगों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रकरण की शिकायत की है।



मत्स्य जीवी सहकारी समिति छोटा गढ़वा के अध्यक्ष शिव गनेश निषाद ने बताया कि बीते दिनों जिले में कई नई समितियों का गठन हुआ है। गठन के तुरंत बाद नई समितियों को यमुना नदी से मत्स्य आखेट पट्टा नहीं दिया जा सकता है। इसे लेकर निदेशक ने 14 नवंबर 2024 को आदेश भी जारी किया था।



दलेलागंज समिति के अध्यक्ष सतीशचंद्र ने बताया कि अधिकारियों ने बिना जांच के ही पट्टे दिए हैं। इसकी शिकायत शुरुआत से ही की जा रही है। जिस समिति को पट्टा दिया गया है, उसके कई सदस्य बाहर रहते हैं।




कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पीके शुक्ला ने बताया कि शिकायत करने वाले और पट्टा पाने वाली तीनों की समिति नई है। कोरम के अभाव में शिकायत कर्ताओं को पट्टा नहीं मिला, इसलिए विरोध कर रहे हैं।



इन समितियों से जुड़े मुन्नूलाल, रामबाबू, इंद्र कुमार, राम करन, राज कुमार, ओम प्रकाश, कल्पना, सुंदरी, रनिया देवी, सुनीता आदि ने डीएम से समिति के गठन और पट्टा आवंटन की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed