{"_id":"234b82ab44ff7148540af12c29da1b33","slug":"in-the-social-sciences-were-also-five-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक विज्ञान में भी पांच नकलची मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक विज्ञान में भी पांच नकलची मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान उड़ाका दल के सदस्यों ने पांच नकल करते मिलने पर पांच परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने बताया कि सोमवार को पहली बेला में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान वे जांच के लिए केएस इंटर कालेज कानेमई अजुहा गए थे।
बताया कि इस परीक्षा केंद्र में तीन छात्र नकल करते मिले थे। इन सभी को रस्टीकेट कर दिया गया है। इसी तरह से पहली पाली में ही बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव ने हूबलाल इंटर कालेज भरवारी में एक छात्र और कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज भरवारी में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़कर उसे रस्टीकेट कर दिया। बता दें कि अब तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकलचियों की संख्या 69 पहुंच गई हैं। वहीं सख्ती के कारण करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ चुके हैं।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में डीएम की सख्ती के कारण नकल पर लगाम लगी है। ऐसे में नकलची छात्र-छात्राओं के लिए अब मूल्यांकन करने वाले शिक्षक ही सहारा बन सकते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षक से नंबर दिए जाने की गुजारिश के साथ छात्र-छात्राएं कापियों में रूपये भी नत्थी करने लगे हैं। इसका ही खुलासा सोमवार को खुद जिलाधिकारी राजमणि यादव के परीक्षा केंद्रों की जांच में हुआ। सोमवार को जिलाधिकारी एसपी के साथ कौशाम्बी इंटर कालेज कौशाम्बी की परीक्षा का जायजा लेने गए थे। डीएम ने बताया कि इस दौरान कक्ष निरीक्षक छात्र-छात्राओं की उत्तरपुस्तिका जमा करा रहा था। तभी उन्हें एक उत्तरपुस्तिका में सौ की नोट नत्थी हुई दिखी।