फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the name of giving computer training, students cheat seven lakhs

कंप्यूटर ट्रेनिंग देने के नाम पर छात्रों से सात लाख की ठगी

Sat, 08 Sep 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 08 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यालय में कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खोलने के बाद प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र देने के नाम पर शातिरों ने करीब 40 छात्रों से लगभग सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित छात्रों ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के डकशरीरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र लल्लू मौर्य ने बताया कि जनवरी 2018 में मंझनपुर में कानपुर के एक शतिर ने कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खोला था। इसके  साथ करारी इलाके के लहना और थांभा गांव के एक-एक युवक भी थे। इन शातिरों ने धर्मेंद्र के साथ उसके साथी कौशलेंद्र, नीतू, प्रहलाद, सना, सोहन, राहुल व सूरज सहित करीब 40 लड़के और लड़कियों से प्रशिक्षण व प्रमाण देने देने के नाम पर पर छात्र 16500 रुपये जमा कराए।
विज्ञापन


इसके बाद जनवरी में ही सेंटर बंद करके फरार हो गए। कानपुर के शातिर का कोई सुराग नहीं लग रहा है। करारी इलाके में रहने वाले दोनों आरोपी अभी तक फीस लौटाने के लिए आजकल कर रहे थे। आरोप है कि अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। छात्रों के मुताबिक उन्हें दस महीने में प्रशिक्षित करके प्रमाण पत्र देने की बात कही गई थी। 18 महीना बीतने के बाद भी अब तक एक भी दिन प्रशिक्षण तक नहीं दिया जा सका है। पीड़ित छात्रों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed