{"_id":"62f80167154c2d3a626e3f87","slug":"in-the-murder-of-anant-the-nephew-of-the-bjp-general-secretary-was-sent-to-the-children-s-reform-home-kaushambi-news-ald339317677","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंत की हत्या में भाजपा महामंत्री का भतीजा भेजा गया बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंत की हत्या में भाजपा महामंत्री का भतीजा भेजा गया बाल सुधार गृह
विज्ञापन
कस्बे के अशोक नगर में भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल के घर 30 जुलाई को अनंत सोनी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले भाजपा नेता के भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया।
भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल अशोक नगर में रहते हैं। 30 जुलाई को संजय मंझनपुर आए थे और उनकी पत्नी प्रयागराज गईं थीं।
इस बीच संजय का नाबालिग बेटा कोचिंग से घर पहुंचा और मोहल्ले के अनंत सोनी व चाचा मनोज के नाबालिग बेटे के साथ घर में चोर सिपाही का खेल खेलने लगा। इस दौरान संजय के बेटे के हाथ पिता की लाइसेंसी पिस्टल लग गई। सभी बच्चे पिस्टल लेकर चोर-सिपाही खेलने लगे। इस बीच चली गोली से अनंत सोनी की मौत हो गई। मामले में अनंत के पिता ने संजय जायसवाल सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
घटना की जानकारी के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने मौके पर जाकर जांच की। घटना में शामिल दो नाबालिग बच्चों के बयान लिए गए। बच्चों के बयान की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई। खाली पिस्टल देकर क्राइम सीन भी देखा गया। जिससे पता चला कि गोली संजय के बेटे से नहीं बल्कि, उनके भतीजे से चली थी। दरअसल, भतीजा 13 साल का है और बेटा नौ साल का।
विज्ञापन
क्राइम सीन के मुताबिक संजय का बेटा पिस्टल अनलॉक नहीं कर पा रहा था। जबकि, उसके चचेरे भाई ने अनलॉक कर फायर कर दिया। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने भाजपा नेता के भतीजे को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे बाल सुधार गृह खुल्दाबाद भेज दिया गया।