फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the greed to get benefits of the scheme, fake marriage was done

योजना का लाभ पाने के लालच में किया था फर्जी निकाह

Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the greed to get benefits of the scheme, fake marriage was done
योजना का लाभ पाने के लालच में किया था फर्जी निकाह
विज्ञापन

परिवार वालों के साथ ग्रामीणों ने भी सीडीओ को सौंपा शपथ पत्र
14 नवंबर को समारोह में कथित तौर पर दो जोड़ों ने की थी फर्जी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फर्जी निकाह किए जाने के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। विवादित जोड़ों के परिजनों ने ही सीडीओ को शपथ पत्र देकर बताया कि निकाह सिर्फ योजना का लाभ लेने के लिए किया गया था। साथ में ग्रामीणों ने भी शपथ पत्र सौंपा है। सभी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

ओसा स्थित नवीन मंडी में 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैवाहिक समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें 610 जोड़ों की शादी कराई गई थी। सभी जोड़ों को आर्थिक मदद भी दी गई थी। सदर ब्लॉक के सालेपुर ग्राम प्रधान मो. इसराइल शाह का आरोप है कि उनके गांव की नेहा पत्नी सद्दाम व हिना बानो पत्नी शमशाद ने योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी तरीके से निकाह किया था। प्रधान ने फर्जीवाड़े की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने आरोपों की जांच शुरू करा दी है। जांच का जिम्मा खंड विकास अधिकारी मंझनपुर को सौंपा गया है। वह तीन दिन पहले गांव जाकर ग्रामीणों का बयान दर्ज कर चुके हैं। इसी बीच आरोपी जोड़ों के परिवार की ही रीना बीवी, रफीक, अफसाना तथा गांव के नग्गन, पप्पी, निर्बला, सदीर आदि ने सीडीओ को शपथ पत्र दिया। इसमें बताया कि दोनों जोड़ों की पहले ही शादी हो चुकी है। इनका तलाक भी नहीं हुआ है। सिर्फ योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी तरीके से निकाह किया है। मामले में सीडीओ इंद्रसेन सिंह का कहना है कि शपथ पत्र जांच का हिस्सा बनेगा। जांच के बाद आरोपी जोड़ों से दिए गए सामान की रिकवरी के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed