{"_id":"55865e3a6ae78f544615e99e40cb516c","slug":"in-shitladham-philosophy-descended-faithful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलाधाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलाधाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मंगलवार को कड़ा के कुबरी, कालेश्वर समेत कौशाम्बी के सभी गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। देर शाम तक स्नानार्थियों की भीड़ घाटों पर जुटी रही। वहीं कुबरी और कालेश्वर घाट पर डुबकी लगाने वालों ने माता शीतला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। दिनभर माता का जयकारा गूंजता रहा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगास्नान का विशेष महत्व है। मंगलवार को गंगा नहाने के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ गंगाघाटों पर उमड़ी। सुबह 5 बजे से ही कड़ा, कुबरी, कालेश्वर, शहजादपुर, संदीपनि, फतेहपुर आदि घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रचंड गर्मी और आसमान से आग जैसी धूप बरसने के बाद भी दिनभर स्नानार्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा। सबसे ज्यादा भीड़ कड़ा के कुबरी और कालेश्वर घाट पर रही। जहां कौशाम्बी के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद, जौनपुर, मिर्जापुर आदि जिलों से भी स्नानार्थी आए थे। स्नानार्थियों ने माता शीतला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। विधि-विधान से पूजन-दर्शन करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देवीधाम में दिनभर माता का जयकारा गूंजता रहा।