फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In protest against inflation, the spies demonstrated in the tehsil

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 22 Aug 2021 03:35 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 22 Aug 2021 03:35 PM IST
सार

11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश और प्रदेश में इस समय डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं, और कृषि यंत्र पर दामों में लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
In protest against inflation, the spies demonstrated in the tehsil
In protest against inflation, the spies demonstrated in the tehsil - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल डीजल में बेतहाशा वृद्धि को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को चायल तहसील में प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के पूर्व जिला महासचिव अनवार अहमद खान की अगुवाई के इकट्ठा हुए सैकड़ों पदाधिकारियों ने महंगाई पर काबू करने की मांग की।
विज्ञापन


11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश और प्रदेश में इस समय डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं, और कृषि यंत्र पर दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसके अलावा प्रदेश का नौजवान वर्ग बेरोजगार है। उनको रोजगार नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इन सब समस्याओं के निराकरण के लिए पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन एसडीएम ज्योति मौर्या को दिया है। इस दौरान प्रमुख रूप से उद्धव श्याम यादव, अरविंद यादव, विजय विधायक धाता, शशि पाल, अखिलेश यादव, देवेंद्र सिंह, राहुल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed