{"_id":"617da24c5c68362ce966a73d","slug":"in-makdoompur-the-family-members-of-the-girl-sitting-on-the-road-kaushambi-news-ald319440326","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : मकदूमपुर में युवती का शव सड़क पर रख कर बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : मकदूमपुर में युवती का शव सड़क पर रख कर बैठे परिजन
Sun, 31 Oct 2021 06:02 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
In Makdoompur, the family members of the girl sitting on the road
- फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के मकदूमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में खुदकुशी करने वाली युवती का शव शनिवार शाम गांव पहुंचा तो नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कादिलपुर- असरावल मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ चायल श्यामकांत ने नाराज लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार किया है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर इलाके के एक गांव की युवती शुक्रवार की दोपहर प्रेमी के साथ देखी गई थी। मामला जब चौकी पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की। इधर कार्रवाई के डर से सहमी युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई कोहराम मच गया।
हरकत में आई पिपरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की देर शाम जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ युवती का शव कादिलपुर-असरावल कला मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे। जानकारी के बाद पहुंचे सीओ चायल श्यामकांत ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को समझाया। सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।