फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In-laws beat up the pregnant woman for dowry

दहेज के लिए ससुरालियों ने गर्भवती को पीटकर मार डाला

Tue, 22 Jun 2021 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up the pregnant woman for dowry
In-laws beat up the pregnant woman for dowry - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कोतवाली के पन्ना का पुरवा गांव में रविवार शाम एक विवाहिता को दहेज के खातिर मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने पहले से बेरहमी से पीटा और फिर प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बहुंगरी निवासी शिवमूरत सिंह ने अपनी बेटी प्रियंका (26) की शादी वर्ष 2017 में पड़ोसी गांव पन्ना का पुरवा में जितेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया। इन दिनों प्रियंका गर्भवती थी।
विज्ञापन

प्रियंका के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि ससुराल वाले काफी दिनों ने उसकी बेटी को देहज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराली उसे अक्सर मारते-पीटते थे। काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुरालियों की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को भी ससुरालियों ने प्रियंका को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष परमानंद यादव का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप
सरायअकिल कोतवाली के जठिया गांव स्थित रिश्तेदारी में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है।
सदर कोतवाली के कादिराबाद निवासी कुलदीप ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी रिश्तेदारी सरायअकिल के जठिया गांव में चिरौंजी लाल के यहां हैं।

उसका भाई प्रदीप कुमार ज्यादातर रिश्ते के मौसा चिरौंजी लाल के घर पर रहता था। 18 जून को जठिया में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया कि रिश्तेदारों ने उसके भाई के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि उसके भाई के नाम की संपत्ति और पैसा हड़पने की नीयत से उसकी हत्या की गई है। मृतक के भाई ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed