फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in an accident driver and cleaner injured

खड़े ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक-खलासी जख्मी

Thu, 14 Jan 2021 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
in an accident driver and cleaner injured
खड़े ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक-खलासी जख्मी
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के कनवार के समीप बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण हुआ हादसा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली के कनवार के समीप बृहस्पतिवार भोर कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित हुआ कंटेनर टकरा गया। हादसे कंटेनर चालक व खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ललितपुर जिले के भवानी निवासी अंकित राजपूत (30) पुत्र मोहनलाल कंटेनर चालक है। बुधवार को अंकित रायबरेली के डीह निवासी खलासी मनीष के साथ गाड़ी कानपुर जा रहा था। भोर में कोहरा होने के कारण कंटेनर चालक कनवार बार्डर के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख सका। इसके बाद अनियंत्रित हुआ कंटेनर ट्रक से टकरा गया। हादसे में अंकित व मनीष को गंभीर चोट आई हैं। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को पास से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन

----
सब्जी विक्रेता के घर लगी आग से गृहस्थी राख
बारा (संवाद)। सदर तहसील के बिजिया चौराहा निवासी महमूद पुत्र चुंदई सब्जी बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह महबूब की बहू परवीन खाना बनाने जा रही थी। गैस सिलिंडर लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। घटना देख बहू ने बाहर निकल कर शोर मचाया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed