{"_id":"64d3ec7b5363eeafd1018245","slug":"in-a-hurry-to-reach-home-a-young-man-jumped-from-a-moving-train-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-2016-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर पहुंचने की जल्दी में चलती ट्रेन से कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर पहुंचने की जल्दी में चलती ट्रेन से कूदा युवक, मौत
Thu, 10 Aug 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
घर पहुंचने की जल्दी में चलती ट्रेन से कूदा युवक, मौत
- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सैयद सरावां के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सैयद सरावां के समीप घर पहुंचने की जल्दी में एक युवक चलती ट्रेन से कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव का दिनेश (24) गुजरात के वापी शहर में अपने साथी नूरपुर हाजीपुर गांव निवासी चंक्रेश व गुड्डू के साथ निजी कंपनी में नौकरी करता था। तीनों साथी वापी रेलवे स्टेशन से गाजीपुर सुपरफास्ट में सवार होकर घर लौट रहे थे। मंगलवार शाम सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन धीमी हुई तो दिनेश चलती ट्रेन से नीचे कूद पड़ा। उसे लगा कि प्रयागराज उतरने के बाद घर पहुंचने में देरी होगी। उसने साथियों को भी नीचे कूदने को कहा, लेकिन वे राजी नहीं हुए। ट्रेन से गिरने के कारण दिनेश को गंभीर चोट आई। साथियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी व नीचे उतरे। घटना की जानकारी पर भरवारी आरपीएफ के जवानों ने दिनेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान का कहना है कि जागरूकता के अभाव में ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं। ट्रेन के खड़ी होने के बाद ही नीचे उतरना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर लोग जल्दबाजी में नीचे उतरने लगते हैं। इससे उनके ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंसने का खतरा रहता है।