{"_id":"5e2c97648ebc3e4b017f8544","slug":"importance-of-votes-and-voters-from-programs-kaushambi-news-ald266734525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रमों से बताया वोट और वोटर का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रमों से बताया वोट और वोटर का महत्व
विज्ञापन
Importance of votes and voters from programs
- फोटो : KAUSHAMBI
कार्यक्रमों से बताया वोट और वोटर का महत्व
स्कूल-कॉलेजों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित की गईं प्रतियोगिताएं
धर्मा देवी इंका में छात्रों को दिलाई गई शपथ, रानी देवी राम अभिलाष में निकाली गई जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा/मूरतगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, भाषण व गोष्ठी के माध्यम से वोट और वोटर का महत्व समझाया। शिक्षकों ने छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में मतदाता जागरूकता को लेकर छात्र/छात्राओं के मध्य भाषण एवं गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षक ललित कुमार ने छात्र/छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से वोट और वोटर का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने छात्र/छात्राओं को ‘राष्ट्र के लिए मतदान की भूमिका क्या है’ के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामशंकर सिंह,आदित्य द्विवेदी,धनवंतरि कुमार, वरुण प्रकाश जोशी,अनुपम पांडेय, रामहित त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, शिवदत्त पांडेय आदि शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कॉलेज भगत का पूरा अलवारा में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह की अगुवाई में छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अपने-अपने गली-मुहल्ले मे मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। विद्यालय के बच्चों ने मतदान जागरूकता रैली भी निकाली। इसी तरह गया प्रसाद केसरवानी मेमोरियल इंटर कॉलेज शेरगढ़, मूरतगंज में विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर प्रबंधक रविकांत केसरवानी, एसएस यादव, रोहित कुमार, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, हरिप्रसाद, किरण वाजपेयी, किरन मौर्य, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।