{"_id":"60e89d9e8ebc3ec75e618c4b","slug":"illness-fed-youth-committed-suicide-by-hanging-kaushambi-news-ald310488182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से आजिज युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से आजिज युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के दौलतपुर कसार गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की फांसी पर लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिवार के लोगों के अनुसार मृतक काफी दिनों से बीमार था। बीमारी से आजिज आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
दौलतपुर कसार गांव निवासी नियाज अहमद (45) इन दिनों बीमार रहता था। शुक्रवार सुबह घर के अंदर नियाज का फांसी से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
नियाज अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। नियाज की पत्नी नगमा का कहना है कि उसका पति काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। उसका कई जगह इलाज कराया गया। इसके बाद भी बीमारी सही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पत्नी व मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे। इसी लिए शाम तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था।