फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal English liquor worth Rs 1 crore 35 lakh recovered, caught by police while taking it from Haryana to Bi

Kaushambi : एक करोड़ 35 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, हरियाणा से बिहार ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा

Fri, 10 Nov 2023 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

अवैध अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को नेशनल हाईवे दो गुलामीपुर के पास पुलिस ने पकड़ा है। तलाशी के दौरान कंटेनर नंबर एचआर 55 टी 8169 की तलाशी के दौरान ब्लेंडर प्राइड ब्रांड शराब की 750 एमएल की 140 पेटी शराब बरामद हुईं।

विज्ञापन
Illegal English liquor worth Rs 1 crore 35 lakh recovered, caught by police while taking it from Haryana to Bi
चोरी से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब को कौशांबी पुलिस ने किया बरामद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक करोड़ 35 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। चालक और क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन





विज्ञापन



अवैध अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे दो पर गुलामीपुर के पास पुलिस ने पकड़ा। तलाशी के दौरान कंटेनर नंबर एचआर 55 टी 8169 की तलाशी के दौरान ब्लेंडर प्राइड ब्रांड शराब की 750 एमएल की 140 पेटी शराब बरामद हुई। एक पेटी में 12 बोतल यानी कुल 1680 बोतल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Illegal English liquor worth Rs 1 crore 35 lakh recovered, caught by police while taking it from Haryana to Bi
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह इंपीरियल ब्लू ब्रांड 750 एमएल का 197 पेटी कुल 2364 बोतल, 375 एमएल की 400 पेटी कुल 9600 बोतल, 180 एमएल की 200 पेटी यानी कुल 9600 बोतल शराब बरामद किया गया है। पकड़ी गई पूरी शराब की मात्रा 937 पेटी यानी 23244 बोतल मिली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed