फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal brick kiln caught in Sokhada, case filed against operator

Kaushambi News: सोखदा में पकड़ा गया अवैध ईंट-भट्ठा, संचालक पर केस

Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal brick kiln caught in Sokhada, case filed against operator
मंझनपुर। विनियमन शुल्क बकाया होने पर फर्म का नाम बदलकर अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठा शनिवार को पकड़ा गया। अफसरों की छापेमारी में मौके से एक बुलडोजर भी मिला। खनन निरीक्षक ने अज्ञात संचालक के खिलाफ संदीपनघाट कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


संदीपनघाट कोतवाली के सोखदा (इमामगंज) में अन्नू ब्रिक फिल्ड के नाम संचालित भट्ठा पर खनन विभाग का वर्ष 2020-21 व 2021-22 का विनियमन शुल्क बकाया चल रहा था। इसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी संचालक ने शुल्क नहीं जमा किया। इस पर शनिवार को तहसीलदार चायल खनन निरीक्षक के साथ ईंट-भट्ठे की जांच करने पहुंच गए। जांच के दौरान मौके पर संचालक नहीं मिला।
विज्ञापन


कर्मचारी कोई जानकारी नहीं दे सके। भट्ठे से संबंधित पत्रावली खंगालने पर चौंकाने वाली जानकारी मिली। पता चला कि मे अन्नू ब्रिक फिल्ड के स्थान पर अब्दुल्ला ब्रिक फिल्ड के नाम ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है। भट्ठा मालिक द्वारा कोई भी विनियमन शुल्क नहीं जमा कराया गया। मौके पर भट्ठा मालिक द्वारा वर्ष 2023-2024 में भी मिट्टी खनन कर ईंट निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मौके पर जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन कर ईंट का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तहसीलदार ने जेसीबी को सीज कर दिया। साथ ही खनन निरीक्षक ने अज्ञात संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed