{"_id":"dc4891dcb7986364222c0c147d2e633b","slug":"ignoring-the-problems-occurring-on-public-bku-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं की अनदेखी पर गरजी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं की अनदेखी पर गरजी भाकियू
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण में अनदेखी और गांवों में विकास के नाम पर मनमानी और सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंझनपुर में हुंकार भरी। ऐलान किया कि इस अनदेखी के खिलाफ कार्यकर्ता 21 मार्च को डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मंझनपुर ब्लाक परिसर में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें जनसमस्याओं की अनदेखी को लेकर अफसरों पर निशाना साधा गया। भाकियू के मंडलीय संगठन मंत्री भैयालाल धुरिया ने कहाकि अफसरों की अनदेखी के कारण ही गांवों में विकास के नाम पर मनमानी की जा रही है। नाली, खंडजा, आवास आवंटन, शौचालय निर्माण में मानक की अनदेखी करके सरकारी धन डकारा जा रहा है। गरीबों के बजाय सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्र ले रहे हैं। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी अफसर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और अफसरों की यह मनमानी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में ऐलान किया गया कि जनसमस्याओं को लेकर भाकियू 21 मार्च को डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन करेगी। साथ ही धरना स्थल पर ही अफसरों को बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अनदेखी पर बेमियादी आंदोलन भी होगा। इस मौके पर देवनाथ, आलोपी प्रसाद, दशरथलाल, रामतीर्थ, धर्मराज तिवारी, रामचंद्र, छोटेलाल, रामलौटन, कंधईलाल, छेदीलाल, केवली देवी, नूरजहां, सुनीता देवी, महरनिया, राजरानी, पितनी देवी, सुखिया देवी, रामसुंदर आदि मौजूद रहे।