{"_id":"641483e6adcaad656402509d","slug":"ig-mafia-atiq-gang-will-be-eliminated-will-be-arrested-soon-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी बोले : अतीक के गैंग का किया जाएगा सफाया, माफिया के लिए काम करने वालों की तैयार हो रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी बोले : अतीक के गैंग का किया जाएगा सफाया, माफिया के लिए काम करने वालों की तैयार हो रही सूची
Fri, 17 Mar 2023 08:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:44 PM IST
सार
आईजी चंद्रप्रकाश ने कहा कि माफिया अतीक के गैंग का सफाया किया जाएगा। अतीक के लिए जो लोग भी काम करते हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मिली है जो कि माफिया अतीक की प्लाटिंग करता था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस लाइन में निरीक्षण करते आईजी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आईजी चंद्रप्रकाश ने कहा कि माफिया अतीक के गैंग का सफाया किया जाएगा। अतीक के लिए जो लोग भी काम करते हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मिली है जोकि माफिया अतीक की प्लाटिंग करता था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आईजी शुक्रवार को जिले के वार्षिक निरीक्षण के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि माफिया के गैंग से जुड़े कुछ लोग कौशाम्बी के भी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आईजी चंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मिली है। पता चला कि वह माफिया की प्लाटिंग करता था।
विज्ञापन
उन्होंने इंस्पेक्टर का नाम तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि इस बाबत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को बता दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कौशाम्बी जिले में अवैध खनन में यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लापता गनर एहतेशाम का मांगा रिकार्ड
अतीक के सांसद रहते उसकी सुरक्षा में पुरखास गांव का सिपाही एहतेशाम तैनात था। अतीक के जेल जाने के बाद से वह ड्यूटी पर नहीं आया। आईजी ने एहतेशाम के बाबत रिकार्ड जुटाने का निर्देश दिया है।