फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   If you want to marry your daughter safely, then give me the rest of the land

Kaushambi News: बेटी की सही सलामत शादी करना है तो बची जमीन मुझे दे दो

Fri, 07 Apr 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
If you want to marry your daughter safely, then give me the rest of the land
पिपरी कोतवाली के स्थानीय गांव में एक परिवार के लिए एक भूमाफिया दहशत पर्याय बन गया है। जमीन के एक हिस्से पर कब्जा करने के लिए भूमाफिया परिवार की एक बेटी को सही सलामत शादी नहीं होने की धमकी दे रहा है। धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है। इंसाफ के लिए पीड़ित परिवार ने पुलिस के अधिकारियों से फरियाद लगाई है। मामले में एसपी ने जांच कराकर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पिपरी निवासी शत्रुघन और उसकी पत्नी सुमीनतारा देवी ने बताया कि करीब 15 साल पहले उन्होंने कौशांबी - प्रयागराज रोड पर स्थित अपनी एक जमीन का हिस्सा चरवा के नीबी शाना गांव के रहने वाले सुरेश कुमार को दे दिया था। बेची गई उस जमीन का कुछ हिस्सा अभी खाली है।
विज्ञापन

आरोप है कि भूमाफिया अब जमीन के खाली पड़े हिस्से पर जबरन कब्जा कर रहा है। लोग जब विरोध करते हैं तो परिवार के लोगों को फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव से मिलकर शिकायत कि मई में उनकी बेटी की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर भूमाफिया पूरे परिवार को धमकी दे रहा है कि बेटी की सही सलामत शादी करना है तो बची हुई जमीन उसे दे दो। इस धमकी से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने जांच कर आरोपी भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

करंट की चपेट में आया मोर,मौत
बारा।विकास खंड कौशांबी क्षेत्र के बेरौचा गांव में बृहस्पतिवार की भोर समाचार पत्र विक्रेता रामबाबू पेपर बांटने गया था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तो देखा कि वहीं से गुजरी एचटी लाइन के पास एक मोर मृत अवस्था में पड़ा है। उसने तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया।


विवाहिता लापता, अनहोनी की आशंका
सरायअकिल। कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में ब्याही विवाहिता बुधवार को संदिग्ध हालत में लापता हो गई। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। विवाहिता के लापता होने से परेशान परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चल सका। मामले में विवाहिता के पिता ने शुक्रवार को बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed