फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   If you want to enroll in a medical college, bring a blanket with you.

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती होना है तो साथ लाएं कंबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
If you want to enroll in a medical college, bring a blanket with you.
मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में अपने कक्ष पर हीटर से हांथ गर्म करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। स
घर से कंबल लाने को मजबूर तीमारदार, विभाग दे रहा सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अन्य वार्डाें में भर्ती मरीज ठंड से ठिठुर रहे हैं। इन्हें कंबल तक नहीं मुहैया कराया जा रहा है। जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला रहे हैं। ऐसे में तीमारदार घर से कंबल लाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य कर्मी हीटर की गर्मी ले रहे हैं।
जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। बचाव के लिए हर कोई गरम कपड़ों व अलाव का सहारा ले रहा है। इसके विपरीत मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं। शुक्रवार को यहां के वार्ड में 70 मरीज भर्ती रहे। ठंड के मौसम में वार्ड में भर्ती कई मरीजों को कंबल तक नहीं दिया गया। आसपास के मरीजों ने तो ठंड से बचाव के लिए कंबल की व्यवस्था कर ली है। लेकिन, दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

--------
-फकीरबख्स का पूरा निवासी शिवप्रकाश ने बताया कि उसके पिता शिवचंद्र का हार्निया का ऑपरेशन हुआ है। यहां ठंड से बचने के कोई व्यवस्था नहीं हैं। विभाग की तरफ से कंबल भी नहीं दिया गया। घर से कंबल लाकर दिया है। जबकि, डॉक्टर और कर्मचारियों के कक्ष में रूम हीटर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारा ताफारिक निवासी उमांशकर ने बताया कि तीन दिन पहले उसे शुगर बढ़ने पर भर्ती कराया गया। दो दिन से ठंड ज्यादा पड़ रही है। मांगने पर भी कंबल नहीं मिल रहा है। अब ठंड से बचने के लिए घर से कंबल मंगाना पड़ा।
कंबल की पर्याप्त व्यवस्था है। कहीं कोई कमी नहीं है। वार्डों में मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। सुबह मैंने स्वयं वार्डों का निरीक्षण किया था।
--डॉ. हरिओम कुमार सिंह,प्राचार्य-मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में अपने कक्ष पर हीटर से हांथ गर्म करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।     स

मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में अपने कक्ष पर हीटर से हांथ गर्म करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed