फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   If money were not stray into account the elderly

खाते में रकम नहीं पहुंची तो भटकेंगे वृद्ध

Mon, 22 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 22 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। वृद्ध नागरिकों की पेंशन उनके खाते में अब लखनऊ से सीधे भेजी जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 44 हजार पेंशनरों का डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। निदेशालय से पेंशनरों के खाते में पेंशन की रकम भेजी गई है। ऑनलाइन डाटा में 2000 लोगों के खातों में गड़बड़ी मिली है। निदेशक समाज कल्याण विभाग ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को 31 दिसंबर तक दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। खाते में पेंशन नहीं पहुंचने पर अब लाभार्थियों को राजधानी का चक्कर  लगाना होगा।
विज्ञापन


जिले में वृद्धा पेंशन के 48 हजार 869 लाभार्थी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि विभाग की वेबसाइट पर पेंशनरों का खाता ऑनलाइन करा दिया गया है। निदेशालय से सीधे पेंशन की रकम लाभर्थियों के खाते में भेजने की व्यवस्था की गई है। डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि जिले के 44 हजार पेंशनरों का डाटा ऑनलाइन कराया जा चुका है। शुक्रवार को करीब 30 हजार लाभार्थियों के खाते में 7-7 महीने की पेंशन भेजी गई है। बता दें कि जिले में करीब 2000 पेंशनरों के खाते में गड़बड़ी होने के कारण पेंशन नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


संशोधन के लिए लाभार्थियों को लखनऊ का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है। डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि बैंकों का आईएफएससी कोड गलत होने के कारण 1493, नंबर डुप्लीकेट होने के कारण 231, बैंक द्वारा रिजेक्ट किए गए खाते 233,  बंद खाते 124, नाम में गड़बड़ी के कारण 399, खाते के स्टेटस में गड़बडी से 195 और 190 अन्य खाते छोटी-छोटी खामियों के कारण रिजेक्ट किए गए थे। संयुक्त निदेशक जी. राम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर खातों को 31 दिसंबर तक दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है, ताकि लाभार्थियों के खातें में पेंशन की रकम भेजी जा सके। डीएसडब्ल्यूओ ने ग्राम प्रधानों से सूची लेकर खामियों को दुरुस्त कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वृद्धा पेंशन के लिए चयनित 2300 नए लाभार्थियों को पेंशन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। समाज कल्याण विभाग ने डाटा ऑनलाइन तो करा दिया है। पर इनके खाते में अभी पेंशन नहीं भेजी जा सकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशालय से जल्द ही नए लाभार्थियों के खाते में भी पेंशन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed