फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Icy winds increase shivering, temperature will drop further

Kaushambi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, और गिरेगा तापमान

Mon, 15 Jan 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Jan 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Icy winds increase shivering, temperature will drop further
मंझनपुर कस्बे में रविवार की शाम शर्दी बढ़ने के बाद अलाव तापते लोग। संवाद
बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन वाली ठंड ने रविवार को कंपकंपी छुड़ा दी। घना कोहरा परेशानी का कारण बना रहा। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छटा तो हवाओं के जोर से ठंड कंपाने लगी। सूरज धुंध में गुम रहा। थोड़ी देर के लिए निकली धूप बेअसर रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक कोहरा घना रहेगा। तापमान और गिरेगा, ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब आठ बजे तक मौसम साफ था। अचानक हवाओं की गति तेज हुई और एकबारगी कोहरा छाने लगा। देखते ही देखते हर तरफ कोहरा छा गया। कोहरे के साथ ठंड भी कड़क हो गई। लोग रात में घर के भीतर हुए तो सुबह कोहरा छटने के बाद ही बाहर निकले। रविवार की छुट्टी थी, सो लोग इत्मीनान से काम निपटाते रहे।
विज्ञापन

रविवार को ठंड और बर्फीली हवाओं का असर साफ दिखा। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। घर से वही लोग निकले, जिन्हें बहुत जरूरी काम था। आजाद नगर के योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को गंगा स्नान के लिए कड़ाधाम जाने की तैयारी की थी। सुबह जब सोकर उठा तो कोहरा देख घर से निकलने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा नगर निवासी सुबोध गौतम ने बताया कि परिवार को लेकर पभोषा का मेला घूमने जाना था। दोपहर तक कोहरा ही छाया रहा। गलन भी ठिठुरन बढ़ाने वाली थी। ऐसे में घर के अंदर रहना ही मुनासिब समझा। ओसा निवासी ई-रिक्शा चालक अमरेश कुमार ने बताया कि सर्दी की वजह से सवारियां घट गईं हैं। पहले रोज 800 से 900 रुपये कमा लेता था। इस समय 300 से 400 रुपये भी बड़ी मुश्किल से मिल पा रहे हैं।
लोगों ने घरों में अलाव के साथ हीटर, ब्लोअर चलाकर सर्दी से बचने का प्रयास किया। कंबल, रजाई ओढ़कर लोग बैठे रहे। सर्वाजनिक स्थानों और चौराहों पर अलाव के इर्द-गिर्द लोग बैठे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है। कोहरा घना रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी संभावित है। चक्रवाती हवाओं पर धूप का निकलना निर्भर होगा। धूप निकली भी तो कमजोर होगी। तापमान और गिरने के आसार हैं।
अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

एंबुलेंस की रफ्तार घटी

मंझनपुर। कोहरे की वजह से जिले में संचालित 108 और 102 सेवा की करीब 50 एंबुलेंस की रफ्तार भी धीमी हो गई है। एंबुलेंस चालक राम शिरोमणि, लवकुश मौर्य और वीरेंद्र ने बताया कि पहले मरीजों को ले जाते समय 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एंबुलेंस चलाई जाती थीं, लेकिन अब कोहरे की वजह से 40 किमी प्रति घंटे से अधिक गति नहीं मिल पाती। योगेंद्र और भरत ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब सीएचसी और जिला अस्पताल से गंभीर रोगियों को प्रयागराज और लखनऊ ले जाना पड़ता है। जो सफर सामान्य मौसम में डेढ़ घंटे के अंदर पूरा होता था, अब उसमें दो से ढाई घंटे लग जाते हैं। कभी-कभी समय की अवधि और बढ़ जाती है।



ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई परेशानी
भरवारी। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। रविवार को प्रयागराज से आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस सुबह नौ बजे की जगह 11.15 बजे आई। कानपुर की ओर से जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस के रात 8.08 बजे भरवारी पहुंचने का समय है, लेकिन शनिवार को यह रात 12.35 बजे आई। कुछ इसी तरह संगम एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, चौरी चौरा एक्सप्रेस का भी हाल है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed