फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   I don't want to live, Papa please... Let me go to Grandma

Kaushambi News: मुझे जिंदा नहीं रहना है, पापा प्लीज... दादी के पास जाने दो

Thu, 16 Mar 2023 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 16 Mar 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
I don't want to live, Papa please... Let me go to Grandma
मुझे जिंदा नहीं रहना है, पापा प्लीज... दादी के पास जाने दो
विज्ञापन

- अजुहा में इंटर की छात्रा ने ब्लेड से खुद का गला रेता
- बृहस्पतिवार सुबह हुई घटना, कानपुर के अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। पापा, प्लीज मुझे जिंदा नहीं रहना है। मुझे दादी (दिवंगत) के पास जाना है। यह कहना था अजुहा कस्बे की रहने वाली कृति का। अवसाद में आकर उसने बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर जाकर गले को ब्लेड से रेत दिया। कृति की हालत नाजुक देख परिवार के लोग उसे इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल ले गए हैं।

सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के सोनारन का पुरवा निवासी कृपेश कुमार पंडा बितास खाने की दुकान चलाते हैं। कृपेश के मुताबिक उनकी इकलौती बेटी कृति (18) कस्बे के एक कॉलेज में 11 वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार भोर वह शौच के लिए गए थे। घर में उनकी पत्नी सो रही थी। इस दौरान कृति उठी और नवीन मंडी अजुहा के समीप पहुंच गई। यहीं पर उसने ब्लेड से गला रेत लिया। सुबह सैर के लिए निकले स्थानीय लोगों ने कृति को खून से लथपथ देखा तो कृपेश को खबर दी। मौके पर पहुंचे कृपेश उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। बाद में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए फतेहपुर ले गए वहां के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल में कृति को भर्ती कराया गया है। कृति के पिता का कहना है बेटी रास्ते में बोल रही थी कि पापा प्लीज, उसे दादी के पास जाना है। कृपेश के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी मां का देहांत हुआ है। बेटी अपनी दादी को बेहद प्यार करती थी। इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed