फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   I am going Amma, take care of everyone... Railway worker's wife committed suicide by hanging herself after writing...

Kaushambi News: मैं जा रही हूं अम्मा, सबका ख्याल रखना... लिखकर रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 16 Mar 2024 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 16 Mar 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
I am going Amma, take care of everyone... Railway worker's wife committed suicide by hanging herself after writing...
मृतक आस्था के शव के पास मिला सुसाइड नोट।
मैं जा रही हूं अम्मा, सबका ख्याल रखना... लिखकर रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन


- कनवार रेलवे कॉलोनी में शनिवार शाम हुई घटना
फोटो- 22
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। कनवार स्थित रेलवे कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ड्यूटी पर रहे रेलकर्मी पति ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। घर पहुंच कर देखा तो विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। पास में मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि मैं जा रही हूं अम्मा, सबका ख्याल रखना...।
सैनी कोतवाली के कनवार स्थित रेलवे कॉलोनी में अमित मिश्रा निवासी मलाधार जनपद मिर्जापुर अपनी पत्नी आस्था के साथ रहते थे। वर्ष 2020 में उनकी शादी प्रयागराज जिले के मेजा कोतवाली इलाके के कोहड़ारघाट निवासी सुरेश मिश्रा की बेटी आस्था से हुई थी। अमित यहां ट्रैक मेनटेनर के पद पर कार्यरत हैं। अमित के मुताबिक शनिवार सुबह वह लाइन की मरम्मत के लिए चले गए। दोपहर में पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उन्होंने साथ में काम करने वाले अन्य कर्मचारी को घर जाकर देखने के लिए कहा। साथी घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो साथी ने फोन करके जानकारी दी। अमित घर पहुंचा और पीछे की तरफ से अंदर गया। कमरे में आस्था का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी पर सैनी पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें आस्था ने अपनी मां व पापा को संबोधित सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें मौत को गले लगाने का कारण डिप्रेशन बताया गया।
विज्ञापन

---

शुक्रवार को ही मायके से घर लेकर आया था अमित
अमित ने बताया कि पिछले एक महीने से आस्था अपने मायके में थी। शुक्रवार शाम ही वह पत्नी लेकर कनवार आया था। यहां वह ब्लॉक नंबर 16 बी में रहते थे। शनिवार सुबह आठ बजे वह ड्यटी पर गया और घटना हो गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed