{"_id":"5c4b629dbdec227366790c08","slug":"husband-made-unnatural-connection-teacher-put-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाया तो शिक्षिका ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाया तो शिक्षिका ने लगाई आग
Sat, 26 Jan 2019 01:13 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र की एक शिक्षिका के साथ गुरुवार शाम नशे में धुत पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाया। इससे आक्रोशित शिक्षिका ने खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि करारी इलाके की एक महिला प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी है। आरोप है कि वह आए दिन शराब पीकर घर में गाली-गलौच करने के साथ पिटाई करता है। पीने के लिए गृहस्थी का सामान चुराकर बेच देता है। पीड़िता का कहना है कि गुरुवार शाम पीकर टल्ली होने के बाद पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। इसी से आक्रोशित होकर पीड़िता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। शोर पर सुन मौके पर पहुंचे परिजन शिक्षिका को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने शिक्षिका को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से आरोपी घर से भाग गया है। फिलहाल पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। वहीं मामले में करारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।