फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Husband from Saudi Arabia used to arrange clients online, in-laws used to torture him

Kaushambi News: सऊदी अरब से पति ऑनलाइन तय करता था ग्राहक, ससुराली कराते थे दरिंदगी

Fri, 10 Nov 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Husband from Saudi Arabia used to arrange clients online, in-laws used to torture him
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में रहने वाली महिला ने आरोप है कि सऊदी अरब में नौकरी करने वाला पति घरवालों की मिलीभगत से ऑनलाइन सौदा कर कर उसका यौन शोषण कराता था। विरोध करने पर ससुराली उसे मारते-पीटते थे। पुलिस ने मामले में दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित कई संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, वर्ष 2013 में उसकी शादी क्षेत्र के ही एक युवक से हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। ससुरालियों के उत्पीड़न की शिकायत उसने पति से की तो उसने तलाक देने की धमकी दी।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि कुछ दिन बाद पति सऊदी अरब कमाने चला गया। पति के इशारे पर ससुर, जेठ उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। बाद में वहां से ऑनलाइन ग्राहक तय कर अमानवीय कृत्य करवाता और देखता था। गैर लोगों के जबरन संबंध बनाने के लिए विवश किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल एक जून को ससुर ने उसके घर का सामान तोड़ दिया। मौका पाकर वह पुलिस के पास जा रही थी, तभी रास्ते में जेठ आदि ने उसे पीटा। अब पति विदेश से घर लौटने के बाद दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed