फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hurt by the death of his father, the young man committed suicide by hanging himself

Kaushambi : पिता की मौत से आहत युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, शराब के नशे में धुत होकर आया था घर

Sat, 20 Jan 2024 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

रात करीब नौ बजे रीना खाना देने सोनू के कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटक रहा था। घटना से रीना चीख पड़ी। शोरगुल पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे व सोनू को फंदे से नीचे उतारा। घटना में उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Hurt by the death of his father, the young man committed suicide by hanging himself
लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली के अगिऔना गांव में एक युवक का फंदे से लटका शव मिला। 13 दिन पहले पिता की मौत हो जाने के बाद युवक तनाव में रहता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। अगिऔना गांव निवासी सोनू हेला (27) तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। दूसरे नंबर की बहन रीना (20) व तीसरे नंबर का भाई अर्चन (14) है। रीना की शादी हो चुकी है। सोनू के पिता तुल्लू उर्फ़ शीतला प्रसाद की 13 दिन पहले मौत हो गई। मां की भी कई साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद बहन रीना भी घर पर रुकी थी। शुक्रवार की रात सोनू करीब आठ बजे शराब पीकर घर पहुंचा व अपने कमरे में चला गया।

विज्ञापन



रात करीब नौ बजे रीना खाना देने सोनू के कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटक रहा था। घटना से रीना चीख पड़ी। शोरगुल पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे व सोनू को फंदे से नीचे उतारा। घटना में उसकी मौत हो चुकी थी। सोनू के घरवालों का कहना है कि पिता की मौत के बाद वह काफी तनाव में रहता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या का का कारण परिजन नहीं बता पा रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed