{"_id":"669673b016ea82f7ff0b2613","slug":"hurt-by-husbands-quarrel-married-woman-drank-color-dye-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113989-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने पी लिया कलर डाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने पी लिया कलर डाई, मौत
Tue, 16 Jul 2024 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
तारा का पूरा गांव में मैना देवी मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने पी लिया कलर डाई, मौत
-- - कौशाम्बी कोतवाली के तारा का पूरा गांव में सोमवार शाम हुई घटना
फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। पति से आए दिन होने वाले झगड़े से आहत विवाहिता ने सोमवार को बाल कलर करने वाली डाई पीकर खुदकुशी कर ली। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कौशाम्बी कोतवाली के तारा का पूरा गांव निवासी मंगल निषाद की शादी करीब 15 साल पहले सरायअकिल कोतवाली के दिया उपरहार गांव की मैना देवी (38) के साथ हुई है। पति मंगल निषाद ने बताया कि उन दोनों के बीच कुछ दिनों से आए दिन विवाद होता था। इसी से आहत होकर सोमवार शाम मैना ने बाल कलर करने वाली डाई पी ली। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टी होने व मुंह से बदबू आने पर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने डाई पीने की बात कही। इसके बाद मैना को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मैना की मौत हो गई। वहीं, गांव में चर्चा रही कि मंगल की एक महिला से दोस्ती थी। मैना इसी बात को लेकर विरोध करती थी। महिला मित्र को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। इस बारे में थानाध्यक्ष उर्मिला सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके या ससुराल पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।