फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hurt by his wife's infidelity, the young man committed suicide by jumping into a well

Kaushambi : पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने कुंए में कूदकर दी जान, बच्चों को ननिहाल भेज उठाया आत्घाती कदम

Mon, 29 Apr 2024 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

भखंदा उपरहार गांव निवासी लल्ला (38) पुत्र भुल्लर सिंह किसानी करता था। करीब सात साल पहले पड़ोस के गांव की युवती से उसकी शादी हुई थी। लल्ला के दो बच्चे हैं। एक बेटी पांच साल की और एक बेटा तीन साल का है। परिजनों के अनुसार शनिवार को उसकी पत्नी करारी कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी रिश्तेदार के साथ बच्चों को छोड़कर चली गई।

विज्ञापन
Hurt by his wife's infidelity, the young man committed suicide by jumping into a well
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के भखंदा उपरहार गांव में रविवार की रात पत्नी की बेवफाई से आहत होकर एक युवक ने कुंए में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुंए से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


भखंदा उपरहार गांव निवासी लल्ला (38) पुत्र भुल्लर सिंह किसानी करता था। करीब सात साल पहले पड़ोस के गांव की युवती से उसकी शादी हुई थी। लल्ला के दो बच्चे हैं। एक बेटी पांच साल की और एक बेटा तीन साल का है। परिजनों के अनुसार शनिवार को उसकी पत्नी करारी कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी रिश्तेदार के साथ बच्चों को छोड़कर चली गई। खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी पत्नी रिश्तेदार युवक के रह रही है।
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो पत्नी के इस कदम से लल्ला को गहरा सदमा लग गया। उसने अपने दोनों बच्चों को पड़ोसी गांव पन्ना का पूरा उनके ननिहाल भेज दिया। रविवार देर शाम उसने सोशल मीडिया पर पत्नी की एक फोटो देखी। जिसमें एक युवक उसकी पत्नी की मांग में सिंदूर भर रहा था। यह देख लल्ला के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद उसने गांव के एक कुंए में कूदकर अपनी जीवनला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ बजे रात काफी मशक्कत के बाद लल्ला के शव को कुंए से बाहर निकाला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed