फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   How will Corona run away, there is no arrangement to wash hands in schools

कैसे भागेगा कोरोना, स्कूलों में हाथ धोने तक के इंतजाम नहीं

Sun, 12 Sep 2021 06:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 06:26 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय नरगी में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। यहां स्कूल कम बल्कि आराम फरमाने की सारी व्यवस्था है। शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। बाकी के अध्यापक अपने कमरों मेज पर पैर चढ़ाकर आराम फरमा रहे थे।

विज्ञापन
How will Corona run away, there is no arrangement to wash hands in schools
How will Corona run away, there is no arrangement to wash hands in schools - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी कर एक सितंबर से सभी स्कूल खोल दिए, लेकिन जिले के जिम्मेदार महामारी को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। साफ निर्देश है कि बच्चों को भोजन कराने से पहले साबुन से हाथ धुलाना होगा, लेकिन यहां बच्चों को साबुन तो क्या हाथ धुलने के इंतजाम नहीं हैं। इस बाबत अमर उजाला ने कौशाम्बी विकास खंड के स्कूलों की पड़ताल की तो बच्चे बिना सोशल डिस्टेंसिंग के झुंड बनाकर बैठे मिले और रसोइया बिना मास्क लगाए ही खाना पका रही थी। बच्चों को पीने के लिए साफ पानी तक की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


मैडम की नींद खराब हुई तो बच्चे पर निकाली भड़ास
प्राथमिक विद्यालय नरगी में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। यहां स्कूल कम बल्कि आराम फरमाने की सारी व्यवस्था है। शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। बाकी के अध्यापक अपने कमरों मेज पर पैर चढ़ाकर आराम फरमा रहे थे। प्रधानाध्यापिका के बारे में पूछने पर बताया गया कि वह कक्षा तीन में है। टीम वहां पहुंचीं तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। कुंडी खटखटाने पर अंदर रहे एक बच्चे ने दरवाजा खोला तो देखा प्रधानाध्यापिका सो रही थीं। अचानक टीम को देख वह भड़क उठीं और सारा गुस्सा दरवाजा खोलने वाले बच्चे पर ही निकाल दिया। जब बच्चे को नहीं डांटने को कहा तो मैडम ने बेतुका सा जवाब दिया।
विज्ञापन


कीचड़ और बदबूदार पानी पीते हैं बच्चे
प्राथमिक विद्यालय कोसम इनाम में बच्चों को मजबूरी में गंदा पानी पीना पड़ता है। दरअसल यहां पानी दो सौ फिट नीचे हैं और प्रधान ने 120 फिट तक ही बोर कराया है। इसके अलावा यहां बच्चों को साबुन से हाथ धुलने की बात तो दूर राख भी हाथ साफ करने के लिए नहीं रखी गई है। बच्चे और अध्यापक किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुंड में बैठे थे बच्चे, बिना मास्क लगे रसोइया बना रही थी ख्राना
प्राथमिक विद्यालय बैगवां फतेहपुर में भी कहीं बच्चों के हाथ धुलने के लिए साबुन नहीं दिखा। किचन शेड बहुत गंदा था। बच्चे कूड़े के ढेर के पास बैठकर खाना खा रहे थे। परिसर में गंदगी का अंबार लगा था। यहां बच्चों को भोजन करने के बाद खुद से अपने बर्तन धोने पड़ते हैं।


एक सितंबर से स्कूल खुले हैं। इसके बाद खुद विभागीय काम के कारण स्कूलों का निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। स्कूलों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही एक-एक स्कूल का भ्रमण कर व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा से किसी कीमत में खिलवाड़ नहीं होने पाएगा। -जगत नरायण पटेल, एबीएसए, कौशाम्बी
 

How will Corona run away, there is no arrangement to wash hands in schools

How will Corona run away, there is no arrangement to wash hands in schools- फोटो : KAUSHAMBI

 

How will Corona run away, there is no arrangement to wash hands in schools

How will Corona run away, there is no arrangement to wash hands in schools- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed