{"_id":"623f64541d26cd3cb73e4c6d","slug":"household-ashes-of-two-houses-due-to-fire-in-suspicious-circumstances-kaushambi-news-ald3296080114","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो घरों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो घरों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
Household ashes of two houses due to fire in suspicious circumstances
- फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के काठगांव में शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें दो घरों के छप्पर, कपड़े और गृहस्थी के कीमती सामान जल गए। आग की घटना में एक मासूम भी झुलस गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलसे बालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काठगांव निवासी गुरु प्रसाद और शिव प्रकाश सगे भाई है। दोनों अपने परिवार के साथ अलग-अलग घरों में रहते हैं। शनिवार को गुरु प्रसाद मजदूरी के सिलसिले में गया हुआ था। उसकी पत्नी सुषमा भी गांव में ही मजदूरी करने गई थी। शिव प्रकाश भी प्रयागराज में मजदूरी करने गया।
घर में उसकी पत्नी उमा देवी अपने चार वर्षीय बेटे सुलतान को छोड़ कर खेत गई थी। इस दौरान संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग ने दोनों भाइयों के घरों को चपेट में ले लिया। घटना देख गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान पता चला कि सुलतान घर के अंदर सो रहा है।
विज्ञापन
मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया तो वह बुरी तरह से झुलस चुका था। आननफानन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान राख
सदर तहसील के जगन्नाथपुर गांव के शिवजन्म यादव ने घर में ही आटा चक्की है। शनिवार दोपहर संदिग्ध हालत में शिवजन्म के यहां आग लग गई। घटना देख मोहल्ले के लोगों ने फायर बिग्रेड को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में घर के अंदर रखा फ्रिज, फ्रीजर, आटा चक्की सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था। घटना की जानकारी तहसील कर्मियों को दे दी गई है।