फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   House tax was implemented without Khasra, burden increased on 5400 building owners

Kaushambi News: बिना खसरा लागू कर दिया गृहकर, 5400 भवन स्वामियों पर बढ़ा बोझ

Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
House tax was implemented without Khasra, burden increased on 5400 building owners
पश्चिमशरीरा। खसरा और बोर्ड की बैठक बिना ही नगर पंचायत ने गृह कर लागू कर दिया है। सर्वे के अनुसार इस नई व्यवस्था से 5400 भवन स्वामियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा का गठन 31 दिसम्बर 2019 को हुआ था। नगर के 15 वार्डों में तकरीबन 30 हजार आबादी है। नगर पंचायत से पूर्व कराए गए सर्वे में करीब 5400 भवन हैं। नियमानुसार नवसृजित नगर पंचायत होने के चलते पांच साल तक कर नहीं लगाया गया। अब बिना स्वामित्व प्रमाणपत्र (खसरा) व बोर्ड की बैठक के ही नगर पंचायत ने गृहकर वसूलने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन

नौ मई को इसका विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए नगर के भवनों के कारपेट एरिया और उनकी लोकेशन को देखते हुए अलग-अलग गृहकर लगाए जाने की जानकारी दी गई। इसके लिए नगरवासियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। गौतम बुद्ध नगर के सभासद विजय पांडेय आदि ने बताया कि बिना स्वामित्व प्रमाणपत्र (खसरा) व बोर्ड की बैठक कराए ही गृहकर लागू करने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना बोर्ड के बैठक के ही गृहकर लागू किया जाना गलत है। उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी।--अजीत रैना, सभासद

नगरवासियों को बिना उनका स्वामित्व प्रमाणपत्र दिए ही कर लगाया जाना अनुचित है। नई व्यवस्था का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।--वीरेंद्र सोनी, सभासद, संत गाडगे नगर

--शासन के निर्देश पर गृहकर लगाने की तैयारी की गई है। इसके लिए सभासदों को सूचित भी किया गया है। इसीलिए विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।--अंशुमान सिंह, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed