फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   House collapsed due to dampness, worker dies after being buried in rubble

सीलन से ढहा मकान, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Wed, 28 Jul 2021 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to dampness, worker dies after being buried in rubble
House collapsed due to dampness, worker dies after being buried in rubble - फोटो : KAUSHAMBI
तहसील क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में बुधवार की भोर में भारी बरसात से हुई सीलन के कारण एक मकान ढह गया। मकान के अंदर सो रहा परिवार मलबे में दब गया। इसमें गृहस्वामी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

इलाज के लिए घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

उजिहनी खालसा निवासी लालचंद्र (50) पुत्र बचउ लाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार के लोगों का कहना है कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद लालचंद्र परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहा था। बुधवार भोर में हुई तेज बारिश और सीलन के कारण लालचंद्र का दो कमरे का कच्चा घर गिर गया। मलबे में लालचंद्र समेत उसका परिवार दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दबे लोगों की चीखपुकार के बाद इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने सभी को बाहर निकाला। सिर पर गंभीर चोट लगने से लालचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी संगीता सहित बेटी सृष्टि(3) व दो बेटे निशु (7) व आशु (12) गंभीर रूप से घायल हो गए।
आननफानन घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ सूचना पाकर तहसीलदार चायल रामजी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक लालचंद्र के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।

पीड़ित परिवार से मिले सपाई, दी आर्थिक सहायता
बुधवार को उजिहिनी खालसा गांव में मकान के मलबे में दबने से हुई मजदूर लालचंद्र की मौत के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। पार्टी के पूर्व जिला महासचिव नवार अहमद खान और राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल की अगुवाई में पहुंचे सपाइयों ने पीड़ित परिवार को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

House collapsed due to dampness, worker dies after being buried in rubble

House collapsed due to dampness, worker dies after being buried in rubble- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed