{"_id":"674cc7999e465cfc9f0ff126","slug":"house-caught-fire-due-to-blower-households-worth-thousands-reduced-to-ashes-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119219-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ब्लोअर से घर में लगी आग, हजारों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ब्लोअर से घर में लगी आग, हजारों की गृहस्थी राख
Mon, 02 Dec 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर कस्बे में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद
कस्बे में कर्बला के समीप रविवार सुबह ब्लोअर से एक घर में आग लग गई। सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन दल के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक हजारों रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान जल चुका था।
मंझनपुर कस्बे में कर्बला से चंद कदम की दूरी पर माजिद अली का मकान है। मकान के निचले हिस्से में उन्होंने एक क्लीनिक खोल रखी है। जबकि दूसरी मंजिल में वह परिवार समेत रहते हैं। माजिद ने बताया कि शनिवार रात घर के लोग दूसरी मंजिल पर ठंड से बचने के लिए ब्लोअर लगाकर सो रहे थे।
रविवार सुबह ऊपर के हिस्से से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। आग की लपटें और धुंआ का गुबार देख नींद से जागे परिजन शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर-गुल सुन पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के साथ फायर स्टेशन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माजिद ने बताया कि ब्लोअर ज्यादा हीट होने की वजह से बगल में रखी बच्चों किताबों में आग लग गई है। आग लगने से बेड, सोफा, अलमारी समेत हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गए।