फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hot air ravages unhappy, silence in markets

गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल, बाजारों में सन्नाटा

Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hot air ravages unhappy, silence in markets
मौसम के बदले मिजाज से लोग खासे परेशान हैं। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग घरों में दुबके हैं। दिन के वक्त गर्मी और देर रात मौसम सुहावना होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। हालत यह है कि लोग बुखार आने पर कोरोना के डर से अपना सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रहे। घर में रहकर ही लोग मेडिकल स्टोर या झोलाछाप चिकित्सकों से दवा ले रहे हैं। इसका असर कारोबार भी पड़ रहा है। लू से बचने के लिए लोग दोपहर में बाहर नहीं निकल रहें। जिसकी वजह से बाजारों में सन्नाटा है।
विज्ञापन

अप्रैल का अंतिम सप्ताह चल रहा है। गर्मी भी अपने तेवर दिखाने लगी है। तेज धूप के साथ-साथ चल रही गर्म हवाएं इन दिनों लोगों की मुसीबत बढ़ा रहीं हैं। हाल यह है कि गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। इतना ही नहीं तेज गर्मी के चलते लोग तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। शाम होने के बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरविंद कनौजिया के अनुसार गर्म हवाएं लोगों की मुसीबत बढ़ा रही हैं। ऐसे में बहुत जरूरी हो तो घरों से बाहर निकलें, वह भी शरीर को पूरी तरह से सूती कपड़ों से ढंक कर ही जाएं। इन दिनों लू से बचने का समय है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी भी लोगों को लूू से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बासी खाने से करें परहेज
कोरोना संक्रमण के साथ ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के लिए खानपान में संयम बरतने की जरूरत है। डॉ. अरविंद कनौजिया के अनुसार गर्मी में लोग बासी खाने से परहेज करें। बाजारों में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थ का सेवन न करें, पानी का सेवन ज्यादा करें, हो सके तो ग्लूकोज का प्रयोग करें।

इन बातों का रखें ध्यान
0- घर के बाहर निकलते वक्त शरीर को पूरी तरह से ढंककर निकलें
0 - ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें
0- सुपाच्य भोजना का प्रयोग किया जाए
0- लू लगने की आशंका पर ओआरएस का घोल लें
0- उल्टी-दस्त ज्यादा होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें
बच्चों व बुजुर्गों के लिए खराब है मौसम
जिस तरह से दिन के वक्त तेज गर्मी और रात को तापमान में गिरावट हो रही है यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खराब है। इस उम्र के लोगों को बीमारी से बचने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। खुले में नहीं सोएं, मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों को धूप में नहीं निकलने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed