{"_id":"6952e657f775c81a99052047","slug":"hospital-sealed-after-mother-child-death-operator-absconding-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-134324-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जच्चा-बच्चा की मौत में अस्पताल सील, संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जच्चा-बच्चा की मौत में अस्पताल सील, संचालक फरार
Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर स्थित उज्ज्वल अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित उज्ज्वल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता और उसके नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। परिजनों की शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक परिसर से गायब रहा।
रविवार को सौरई खुर्द निवासी मंगीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंझनपुर स्थित उज्ज्वल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव हो गया, जिसे समय रहते नियंत्रित नहीं किया जा सका। इससे प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। मामले में सोमवार को एसीएमओ डॉ. संजय चंद्र अस्पताल पहुंचे। जांच करने पर अस्पताल संचालक मौके पर नहीं मिला। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।