फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Holika Dahan will be held at 988 places in the district, police will be present

जिले के 988 स्थानों पर होगा होलिका दहन, पुलिस रहेगी मौजूद

Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 988 places in the district, police will be present
जिले के 988 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें 88 स्थान संवेदनशील हैं। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने हर चयनित स्थान पर पहरा बैठाने की रणनीति तैयार की है। इसके अलावा 18 मार्च को रंगोत्सव के दिन रंग खेलने का वक्त सिर्फ दोपहर 12.30 बजे तक का ही दिया गया है। इस दौरान पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने इलाके में भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की टीमों ने अपने क्षेत्र में भ्रमण करना शुरू कर दिया। 17 मार्च को जनपद के 988 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसमें 88 स्थान संवेदनशील हैं। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस टीम मौजूद रहेगी। बताया कि 18 मार्च को रंग खेला जाएगा, लेकिन शुक्रवार होने की वजह से दोपहर 12:30 बजे के बाद रंग खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने इलाके में भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखें। मुस्लिम समाज की नमाज में किसी तरह की खलल ना पड़े, इस कारण दोपहर 12.30 बजे के बाद रंग खेलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को इस बाबत जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थलों पर रहेंगे दरोगा व सिपाही
एएसपी समर बहादुर ने बताया कि होलिका दहन वाले 88 स्थान संवेदनशील हैं। इन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर एक दरोगा व दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। थानेदार भी भ्रमणशील रहकर इन स्थलों की निरगानी करेंगे। कहा कि पर्व की आड़ में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों से अपील की जा रही है कि वह शांति व सौहार्द के साथ मिलजुल कर पर्व मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed