{"_id":"5e668b348ebc3ef4087c4cb3","slug":"holika-burnt-with-pomp-holi-today-kaushambi-news-ald270647717","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से जलाई गई होलिका, होली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से जलाई गई होलिका, होली आज
विज्ञापन
Holika burnt with pomp, Holi today
- फोटो : KAUSHAMBI
धूमधाम से जलाई गई होलिका, होली आज
होलिका स्थलों के पास देररात तक लोग फिल्मी गानों पर थिरकते रहे।
मंझनपुर। दोआबा के 1094 स्थलों पर सोमवार रात होलिका दहन किया गया। 75 संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी करेगी। रंग खेले जाने के दोनों दिन भी पुलिस अलर्ट रहेगी। होलिका स्थलों के पास देररात तक लोग फिल्मी गानों पर थिरकते रहे।
कौशाम्बी में होलिका की संख्या बढ़ाने को लेकर अब कुछ खास उत्साह नहीं दिखता है। कस्बों और गांवों के लोग लकड़ी खरीदकर होलिका बनाते हैं। जबकि बुजुर्गों की मानें तो पूर्व में युवाओं की टोली हुड़दंग के बीच लकड़ी का इंतजाम करती थी। होलिका दहन के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसे लेकर पुलिस ने पहले से ही खाका तैयार कर लिया था। एसपी अभिनंदन ने बताया कि बड़ी कोतवाली में चार-चार तो छोटी कोतवाली में तीन-तीन अंडर ट्रेनिंग उपनिरीक्षक लगाए गए हैं। ये चार दिन तक कोतवालियों में ड्यूटी करेंगे। जनपद में दो प्लाटून पीएसी के साथ क्यूआरटी टीम भी लगी है। तीनों सीओ, एएसपी व कोतवाल पूरे समय राउंड पर रहेंगे। होलिका दहन के बाद 75 संवेदनशील, अतिसंवेदनशील गांवों व कस्बों में पुलिस पूरी चौकसी के साथ निगरानी रखेगी। एसपी के मुताबिक पिछले बार होली का त्योहार होली पड़ गया था। इस वजह से परेशानी हुई थी लेकिन, अबकी दफा ऐसा कुछ नहीं है। वहीं होलिका दहन से पहले सोमवार को दिन में एसपी अभिनंदन, एएसपी अशोक कुमार आदि ने करारी, मंझनपुर, भरवारी, सिराथू व अन्य कस्बों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अफसरों ने आम लोगों से त्योहार शांति के साथ मनाने की अपील की। चेताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना महंगा पड़ेगा। वहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धूमधाम से होली मनाई। कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाया। गुझिया खिलाकर उन्हें बधाई दी। जिले के तमाम स्कूलों व अन्य शैक्षिक संस्थानों में भी त्योहार मनाया गया।