फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   holi festival kaushambi

चुनावी होली का माहौल भांप रही लाल पगड़ी

Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
holi festival kaushambi
kaushambi
मतदान के बाद परिणाम का इंतजार है। मतगणना जिस दिन है, उसके दूसरे दिन होली भी है। इससे पुलिस प्रशासन चिंतित है। जीत का जश्न और हार का गम शांति व्यवस्था के लिए घातक हो सकता है। इसकी प्रबल संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने चौकीदारी यानि लाल पगड़ी वालों को गांवों का मिजाज भांपने की जिम्मेदारी सौंप दी है। एलआईयू भी सक्रिय है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांव की चर्चाओं ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। इसको लेकर पुलिस विभाग ने होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


  मतगणना के दूसरे दिन ही होली का पर्व है। ऐसे में हार-जीत के परिणाम को लेकर गांवों में विवाद होने की संभावना है। होली के हुड़दंग में यह मुद्दा शांति व्यवस्था के लिए घातक साबित हो सकती है। मतगणना के साथ होली का पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। गांव के लोगों को मिजाज क्या है और किस प्रत्याशी के पक्ष में अधिक लोग हैं? राजनीतिक तनातनी किन-किन गुटों में है? इसका पता लगाने की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को सौंपी है। लाल पगड़ी के हिस्से में बहुत दिनों में अहम जिम्मेदारी आई है। गांव की एक-एक गतिविधियां प्रतिदिन सुबह और शाम थाने में नोट कराई जा रही है। सूचनाएं संतोषजनक नहीं है। होली के हुड़दंग कुछ भी करा सकता है। ऐसी ही जानकारियां चौकीदार दे रहे हैं। थानों से आ रही सूचनाओं पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने गंभीरता दिखाते हुए संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के गांवों की गतिविधियों पर नजर रखें। यदि किसी तरह का विवाद होता है तो तत्काल कार्रवाई भी करें। इसके अलावा यदि किसी अराजकतत्व के सक्रिय होने अथवा चुनाव को लेकर कोई अफवाह फैला रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


एक कंपनी रोकी जा सकती है पैरामिलिट्री
मतगणना के बाद होली का पर्व पुलिस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना के लिए लगाई गई पैरामिलिट्री को 13 फरवरी तक रोके रखने की वकालत अफसरों ने शुरू कर दी है। इसके लिए पत्राचार भी किया गया है। पुलिस अधिकारियों को पूरी उम्मीद है कि एक कंपनी पैरामिलिट्री उनके पास 13 फरवरी तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed