फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hkimpur village two million theft

हकीमपुर गांव में दो लाख की चोरी

Mon, 25 May 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 25 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात हकीमपुर गांव के एक घर से नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घर में चोरी होने की भनक परिजनों को सुबह सोकर उठने पर हुई। संदूक टूटे और कमरों में बिखरे सामान देख घरवालों के होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के हकीमपुर गांव की रहने वाली शोभा देवी पत्नी छेदी लाल ने बताया कि शनिवार की रात वह बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। रात में दीवार फांदकर आंगन में कूदे बेखौफ चोरों ने कमरे में सेंध लगाई। इसके बाद संदूक का ताला तोड़कर  उसमें रखे 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़ा आदि करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को सुबह जागने पर हुई। कमरे की दीवार में छेद, टूटी संदूक और बिखरे सामान देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


 वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से बेखौफ चोरों का गिरोह रोजाना मकान-दुकान खंगालकर लोगों को कंगाल कर रहा है। गांव में हुई चोरी की वारदात से दहशत  बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करारी कस्बे में भी बरपा चोरों का कहर
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के नयागंज और अंसार गंज मोहल्ले में भी शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने तांडव किया। चोर जहां एक गुमटी से हजारों रुपये का सामान समेट ले गए वहीं एक घर की दीवार फांदकर भी चोरी का प्रयास किया। मगर जगहट हो जाने से उनको भागना पड़ा। बता दें कि नयागंज मोहल्ला निवासी गुलाम हैदर की स्थानीय डिग्री कालेज के समीप चाय-पान की गुमटी है। रात में चोरों ने उसकी गुमटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये के सामान पार कर दिए।


 गुमटी में चोरी के बाद चोरों ने अंसार गंज मोहल्ले के जौहर रिजवी के घर चोरी का प्रयास किया। हालांकि घर में जगहट होने के कारण उन्हें भागना पड़ा। कस्बाईयों का कहना है कि पुलिस की पिकेट ड्यूटी में तैनात सिपाही गश्त न करके रात भर खर्राटे भरते रहते हैं। इसी से चोरी की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। इससे पहले भी कस्बे में कई घर चोर खंगाल चुके हैं। पुलिस की गश्त नहीं होने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed