{"_id":"67ba03f7dbb42e8c0504ca6d","slug":"hiv-victim-gives-birth-to-a-dead-child-answers-sought-from-doctor-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-122325-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एचआईवी पीड़िता ने मृत बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एचआईवी पीड़िता ने मृत बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर से जवाब तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एचआईवी पीड़िता के प्रसव को लेकर चले ड्रामे के बाद शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिस डॉक्टर ने पहले इलाज से इन्कार किया था।
बाद में उन्होंने ही प्रसव कराया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही हुई। इस पर सीएमओ ने डॉक्टर से जवाब मांगा गया है।
सदर ब्लॉक की एक प्रसव पीड़िता गांव की आशा बहू के साथ शुक्रवार रात आठ बजे मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग पहुंची। आशा बहू ने पंजीकरण कराने के बाद उसे भर्ती करा दिया। पूछताछ के दौरान प्रसव पीड़िता के एचआईवी ग्रसित होने की जानकारी मिलते ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने उपचार करने से इन्कार कर दिया। साथ ही आशा बहू को भी फटकार लगाई।
इसी दौरान डॉक्टर अपनी कार में बैठकर घर चली गईं। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने सीएमएस से बात की। सीएमएस ने चिकित्सक को प्रसव कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि वह तत्काल अस्पताल आएं, लापरवाही की तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। थोड़ी देर में अस्पताल पहुंचीं चिकित्सक ने महिला का सामान्य प्रसव कराया।
विज्ञापन
मृत बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता के पति ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने नोटिस जारी कर महिला चिकित्सक से जवाब तलब किया है।