फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   History sheeter threatened shopkeeper, case filed against two

Kaushambi News: हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को दी धमकी, दो के खिलाफ मुकदमा

Tue, 26 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
History sheeter threatened shopkeeper, case filed against two
सरायअकिल के बेनीराम कटरा तिराहे पर संचालित चाय-नाश्ते की दुकान के मालिक को जयंतीपुर गांव के इनामिया व हिस्ट्रीशीटर ने एक अन्य साथी के साथ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत आईजी से की थी। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

बैरआमदकरारी गांव निवासी दीपक कुमार त्रिपाठी जीविकोपार्जन के लिए बेनीराम कटरा तिराहे पर चाय-नाश्ता की दुकान चलाते हैं। दीपक का आरोप है कि दुकान पर जयंतीपुर गांव के रहने वाले नंदू उर्फ नावेंद्र और रजनीश पांडेय आकर चाय-नाश्ता करते थे। उन दोनों पर उधारी की बड़ी रकम बकाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने जब दोनों से उधारी का पैसा मांगा तो वे उन्हें जान से मारने के लिए धमकी देने लगे। कई बार दुकान, रास्ते और घर पर भी चढ़कर भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर की धमकी से वह डरे-सहमे हुए हैं। करीब एक माह पहले उसने प्रकरण की शिकायत आईजी से की थी। उनके के निर्देश पर थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि दोनों को एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब दर्ज हुए नए मुकदमे की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed